सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहभागिता
- By
- Shyamlal jokchand
- July-10-2026
आज शिक्षा विभाग में 42 वर्ष 6 माह तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान करने के उपरांत सुश्री सुन्दर जी यादव (नारायणगढ़) के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में उपस्थित होकर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
शिक्षा के क्षेत्र में आपका दीर्घकालीन योगदान, अनुशासित कार्यशैली एवं सेवा भावना सदैव प्रेरणादायी रहेगी। आपके समर्पित सेवाकाल के लिए हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मान।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका आगामी जीवन उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवारजनों के स्नेह से परिपूर्ण रहे। जीवन का यह नया अध्याय आपके लिए नई खुशियाँ, संतोष और मंगलमय अवसर लेकर आए।
🌹 सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
🙏 ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।