गृह प्रवेश समारोह में आत्मीय सहभागिता
- By
- Shyamlal jokchand
- July-10-2026
बैंक प्रबंधक आदरणीय श्री प्रभुलाल जी सूर्यवंशी (मगराना) के नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस शुभ अवसर पर परिवारजनों एवं उपस्थित सभी शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट कर नए गृह में प्रवेश की मंगलकामनाएँ दीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका यह नया आशियाना सदैव सुख, समृद्धि, शांति, प्रेम और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा आपके परिवार के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर उन्नति और मंगलमय जीवन का आधार बने।
नवगृह में माँ लक्ष्मी एवं भगवान की कृपा सदैव बनी रहे और आपके परिवार का जीवन आनंद, सौहार्द और समृद्धि से आलोकित रहे।
🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— श्यामलाल जोकचंद
मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र