मातृभूमि के वीर सपूत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन
- By
- Shyamlal jokchand
- July-10-2026
जन्याखेड़ी के वीर सपूत श्री सुरेंद्र सिंह चंद्रावत जी का भारतीय सेना में 17 वर्षों तक मातृभूमि की गौरवपूर्ण सेवा देने के पश्चात आज अपने गृह क्षेत्र आगमन पर आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं हार्दिक बधाई-शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आपका समर्पण, त्याग, अनुशासन और अदम्य साहस हम सभी के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। देशसेवा का आपका गौरवशाली योगदान सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा समाज और राष्ट्र के प्रति आपका अनुभव, मार्गदर्शन और सेवा भाव निरंतर जनहित में प्रेरणा देता रहे।
🇮🇳 वीर सैनिक का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
🙏 माँ भारती के वीर सपूत को शत-शत नमन।
🌺 जय हिंद।