Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद्र-आप सभी राष्ट्रवासियों को शिक्षक दिवस शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः

गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः..!!

किसी भी व्यक्ति के जीवन में गुरु का महत्त्व सर्वाधिक है. हमारे ज्ञान, जानकारी और वास्तविक जागरण के धारक शिक्षक ही होते हैं जो हमें हमारे जीवन के रंगमंच के लिए तैयार करते हैं. जीवन के हर पड़ाव पर शिक्षकों द्वारा दी गयी सीख हमारे सामने प्रकाश स्त्रोत की तरह कार्य करती है. भारत में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में हर वर्ष 5 सितम्बर को मनाया जाता है. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के सर्वप्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे और इन गौरवमयी पदों पर आसीन होने से पहले वह एक शिक्षक थे. 
  
श्यामलाल जोकचंद्र-आप सभी राष्ट्रवासियों को  शिक्षक दिवस शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं -गुरुर ब्र
  
पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आज ही के दिन वर्ष 1888 में तमिलनाडु के थिरुत्तानी में जन्में थे. एक अध्यापक के तौर पर सेवाएं देते हुए उन्होंने देश-विदेश के अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाया. चेन्नई, कोलकाता, वाराणसी, मैसूर के कईं नामी विश्वविद्यालयों के साथ साथ लन्दन की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में भी दर्शनशास्त्र के शिक्षक रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का अध्यापन के प्रति सदैव ही विशेष लगाव रहा और उनका मानना था कि "पुस्तकें वह साधन हैं, जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण कर सकते हैं." भारतरत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन निरंतर पांच वर्षों तक साहित्य के नोबल पुरस्कार की श्रेणी में नोमिनेट भी हुए थे. 
  
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन न केवल एक समर्पित शिक्षक रहे बल्कि वह एक महान राजनयिक, अध्येता और फिलोसोफर के रूप में भी याद किये जाते हैं. वर्ष 1962 में उनके राष्ट्रपति बनने पर उनके कुछ विद्यार्थियों ने 5 सितम्बर को उनका जन्मदिवस मनाने का निवेदन किया, जिस पर उन्होंने विनम्रता से कहा कि आज मेरा जन्मदिन मनाने के स्थान पर क्यों ना अध्यापन के प्रति समर्पण दिखाने वाले शिक्षकों को सम्मान देते हुए "शिक्षक दिवस" मनाया जाए और उनके इस कथन के बाद से देश भर में पांच सितम्बर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. 
  
वास्तव में शिक्षकों का महत्त्व एक विद्याथी के जीवन में सर्वाधिक है. शिक्षक उस कुम्हार के समान हैं जो न केवल हमारे जीवन को आकार देते हैं बल्कि हमें इस योग्य बनाते हैं कि घोर अंधकार होने के बावजूद भी हम प्रकाशवान रह सकें और अपने समाज, राष्ट्र व वैश्विक परिवार को प्रबुद्ध कर सकें. शिक्षकों के इस निस्वार्थ एवं बहुमूल्य ज्ञान की तुलना किसी अन्य वस्तु से नहीं की जा सकती और ना ही इसके बदले में उन्हें कुछ दिया जा सकता है. इसलिए आप सभी भी अपने शिक्षकों का सम्मान करें और अपनी हर एक सफलता के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करें. इसी के साथ आप सभी को शिक्षक दिवस की कोटि कोटि शुभकामनाएं.
  
हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र-  किसान दिवस पर  सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- किसान दिवस पर सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

किसान दिवस के अवसर पर श्यामलाल जी ने देश और प्रदेश के सभी किसानों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसान हमारे समाज ...

श्यामलाल  जोकचंद्र-   प्रकृति घटिया के जज बनने पर  भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रकृति घटिया के जज बनने पर भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

हमारे पारिवारिक मित्र सुनील जी घटिया की सुपुत्री प्रकृति घटिया के न्यायाधीश (जज) बनने पर परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस महत्व...

श्यामलाल जोकचंद्र-  कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

श्यामलाल जोकचंद्र- कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

समाज में बढ़ती अनैतिकता और अन्यायपूर्ण प्रवृत्तियों को लेकर श्यामलाल जी ने “कलयुगी दुशासन” जैसे आचरण पर कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया व्य...

श्यामलाल जोकचंद्र-   मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

श्यामलाल जोकचंद्र- मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत कर श्यामलाल जी ने नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्ह...

श्यामलाल जोकचंद्र-   प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई  एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

आज हमारे कार्यालय में प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्यामलाल जी ने उन्हें जन्मदिन की हार्...

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

फोटो- 27 नवम्बर-पिप-1,2,3,4,5केप्शन-विरोध स्वरुप प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्यकरंट लगने से झुलसे मज़दूर की 10 दिन बाद मौत, किसान नेता जोकचन...

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

नीमच जिले में नारकोटिक्स विभाग द्वारा दर्ज किए गए एक कथित फर्जी डोडाचूरा प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर असंतोष देखने को मिला। पिपलिया ...

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण धरने के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों न...

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

गांधी विचार मंच के तत्वावधान में पिपलिया मंडी की गीतांजलि वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिलेभर से आए गांधी विचारकों, समाजसेवियो...

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने बताया कि आज मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव में विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में...

श्यामलाल जोकचंद्र-  मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र  का तीखा हमला

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र का तीखा हमला

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने कहा कि “कलेक्टर साहिबा किसानों की पीड़ा को भ्रामक बता रही हैं, यह सीधा किसान का अपमान है, सरकार बीमा और ...

श्यामलाल जोकचंद्र- सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के निधन पर जताया दुःख

श्यामलाल जोकचंद्र- सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के निधन पर जताया दुःख

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने शोक जताते हुए बताया कि प्रिय मित्र कुकडेश्वर थाने में पदस्थ सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के दुखद ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy