श्यामलाल जोकचंद्र- सन्दीप चंदवशी की कुएं में डूबने से तथा उन्हें बचाने में कमलेश वाल्मीकि दोनों की मृत्यु पर जताया शोक
- By
- Shyamlal jokchand
- July-31-2025
किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया कराड़िया गांव में बकरी चराने गए सन्दीप चंदवशी की कुएं में डूबने से दुःखद मृत्यु तथा उन्हें बचाने के प्रयास में कमलेश वाल्मीकि की भी मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। साथ ही शासन-प्रशासन से मांग करता हूँ कि मृतकों के परिजनों को 10- 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान करे।