श्यामलाल जोकचन्द्र - हरदा में राजपूत समाज के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की हुई निंदा
- By
- Shyamlal jokchand
- July-14-2025
करणी में हुए कार्यवाई को हादसे का नाम दिया जाना तो गलत होगा . जहां एक तरफ हम अपने संविधान से मिले मौलिक अधिकारों की बात करते हैं वही ऐसी कार्यवाही हमारे संविधान की धारा 21 का भी हनन करती है . १३ जुलाई को हुए जिस कार्यवाही ने प्रदर्शन का रूप ले लिया और फिर वह एक भयंकर घटना बन गया.
उसपे किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र ने हरदा में करणी सेना परिवार के सदस्यों के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा की गई कायराना कार्यवाही की कड़ी निंदा की. उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि राजपूत समाज सत्य की लड़ाई में अकेला नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी नागरिक, जाति, बिरादरी और मज़हब के लोग कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं.