श्यामलाल जोकचंद - मलहारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों से मिली पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन
- By
- Shyamlal jokchand
- September-01-2021
मल्हारगढ़ विधानसभा के अंतर्गत जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों से मिलने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने गाँव गाँव जाकर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी से प्रदेश महामंत्री श्यामलाल जोकचंद भी उनके साथ रहे। इस दौरान उनके साथ अन्य कॉंग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मीनाक्षी जी नटराजन ने अलग अलग स्थानों पर जाकर दिवगंतों के परिजनों से मुलाकात की और अपनी असीम संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने मंदसौर कलेक्टर से दूरभाष पर दिवगंतों के परिजनों को संबल योजना के तहत सहायता राशि देने की बात की। इसके साथ साथ उन्होंने जिले में अफलन से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने के लिए भी चर्चा की। गौरतलब है कि प्रदेश कॉंग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद ने जहरीली शराब से मरने वालों को मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष किया था, जिसे सभी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से उठाया था। 




