श्यामलाल जोकचंद्र- भाजपा के गुंडों द्वारा संजीत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड़ पर हुआ हमला
- By
- Shyamlal jokchand
- May-17-2025
किसान नेता श्यामलाल जोकचंद्र जी ने कहा कि गुंडागर्दी इतनी चरम सीमा पर है कि पुलिस के सानिध्य में भाजपा के गुंडों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करना इनकी मानसिकता दर्शाता हैं की अगर भाजपा की सरकार और जगदीश देवड़ा के शासन में हक की आवाज उठाने पर इनकी पिटाई का सामना करना पड़ेगा और मध्यप्रदेश की पुलिस ने आंखों पर पट्टी बांध बैठी है.
श्यामलाल जी ने आवाज उठाते हुए कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा में अराजकता का माहौल है कानून व्यवस्था फेल हो गई है और भाजपा कार्यकर्ता समानांतर पुलिसिंग कर रहे हैं. अगर कोई सेना और राष्ट्र के सम्मान में आवाज उठाएगा तो उन्हें भाजपा के गुंडों की गुंडागर्दी का सामना करना पड़ेगा. नैतिकता के आधार पर जगदीश देवड़ा को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए.
भाजपा के गुंडों द्वारा संजीत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड़ पर सुनियोजित तरीके से पुलिस कि उपस्थिति में बूढ़ा बस स्टैंड पर प्राणघातक हमला कर दिया आज हमने सांय मन्दसौर जिला अस्पताल पहुंच कर श्री धाकड़ की कुशल क्षेम पूछी और तत्काल अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करी.