Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद - त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त करना संविधान की मर्यादाताओं का उल्लंघन

  • By
  • Shyamlal jokchand
  • December-18-2021
मप्र में पंचायती राज का मखौल उड़ाने व संविधान की आत्मा को चीरकर लहू-लूहान करने में भाजपा सरकार कोई कसर नही छोड़ रही है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव पिछले सात सालों तक नही कराए तथा ग्रामीण क्षेत्र के लाखों जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व को कुचल दिया। साथ ही आरक्षण की गलत व्याख्या कर मनमाने तरीके से चुनाव कराने के लिए सरकार हठधर्मिता कर रही है।

उक्त आरोप प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने लगाते हुए बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार संवैधानिक मर्यादाओं को कुचलकर मनमाने तरीके से 2014 के आरक्षण से चुनाव कराने के लिए असंवैधानिक कृत्य कर रही थी, चुनाव आयोग ने भी भाजपा के दबाव में आचार संहिता लगाकर चुनाव की तारिखों का एलान कर नामांकन प्रक्रिया शुरु कर दी। संवैधानिक मर्यादाताओं को बरकरार रखने के लिए कई लोगों ने न्यायालय की शरण ली। लेकिन हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पाले तो सुप्रीम कोर्ट ने फिर हाईकोर्ट के पाले में गेंद डाल दी।

याचिकाकर्ताओं ने रोटेशन प्रणाली से चुनाव करने की अपील कर कहा था कि आरक्षण में रोटेशन का पालन नही किया गया, यह धारा 243 सी व डी का सरासर उल्लंघन है और 2014 के आरक्षण से चुनाव नही कराने की अपील की थी। लेकिन शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त करने का निर्णय ही सुनाया, वह असंवैधानिक है।

जोकचन्द्र ने आरोप लगाया देश में पिछड़ा वर्ग 52 प्रतिशत है और इतने बड़े वर्ग का पंचायत चुनाव में आरक्षण खत्म कर इस वर्ग की चुनाव में भागीदारी नही होने देने की यह एक सोची समझी साजिश है। जब-जब भी देश के प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का मौका देने की बात आती है, तब-तब भाजपा व आरएसएस से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी का एक वर्ग लगातार आरक्षण पर हमला करने से नही चूकता।

जोकचन्द्र ने आगे बताया कि देश लकीरों, सीमाओं, बिल्डिंगों, कारखानों, वाहनों से नही बनता। देश नागरिकों से बनता है और जब तक प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जर्रे-जर्रे में सुनिश्चित नही हो जाती, तब-तक देश अधूरा है। जोकचन्द्र ने आगे बताया आरक्षण राष्ट्र की बुनियादी आवश्यकता है और इससे छेड़छाड़ करना, देशहित में कतई ठीक नही है। अगर इसे छेड़ा गया तो देश का सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो जाएगा। जोकचन्द्र ने आगे बताया कि न्यायपालिका को भी संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल कर आरक्षण की व्यवस्था लागू होना चाहिए, तभी देश में आम लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद है।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र- भुवानी सिंह डांगी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- भुवानी सिंह डांगी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

डांगी समाज के जिला अध्यक्ष भुवानी सिंह डांगी (लच्छा खेड़ी) को जन्मदिन के अवसर पर श्यामलाल जोकचंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई और...

श्यामलाल जोकचंद्र- सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान मार्ग विवाद पर दिया  ज्ञापन

श्यामलाल जोकचंद्र- सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान मार्ग विवाद पर दिया ज्ञापन

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान से जुड़े एक विवादित प्रकरण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने आपत्ति दर्ज...

श्यामलाल जोकचंद्र - अनिल पोरवाल जी को जन्मदिवस की  दी शुभकामनाएँ

श्यामलाल जोकचंद्र - अनिल पोरवाल जी को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएँ

मल्हारगढ़ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय जनसेवक अनिल जी पोरवाल को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर ...

श्यामलाल जोकचंद्र - सीआरपीएफ में चयन पर आकाश लकुम का सम्मान कर दी  शुभकामनाएँ

श्यामलाल जोकचंद्र - सीआरपीएफ में चयन पर आकाश लकुम का सम्मान कर दी शुभकामनाएँ

ग्राम काचरिया चंद्रावत में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में सीआरपीएफ में चयनित युवा आकाश श्यामलाल लकुम का अभिनंदन किया गया। केंद्रीय रिजर...

श्यामलाल जोकचंद्र- शहीद कंचनबाई के बलिदान पर प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ किसान नेता  का आक्रोश

श्यामलाल जोकचंद्र- शहीद कंचनबाई के बलिदान पर प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ किसान नेता का आक्रोश

गांव रानपुर में आंगनवाड़ी की घटना में 20 मासूम बच्चों की जान बचाते हुए शहीद हुई स्वर्गीय कंचनबाई मेघवाल के बलिदान को लेकर क्षेत्र में आक्रोश...

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर में संत रविदास जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई गई  की सहभागिता

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर में संत रविदास जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई गई की सहभागिता

आज मंदसौर जिला मुख्यालय पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में ऐतिहासिक रूप से मनाई गई। कार्यक्र...

श्यामलाल जोकचंद्र - कुकडेश्वर (मनासा) में संत रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता , सभा को किया संबोधित

श्यामलाल जोकचंद्र - कुकडेश्वर (मनासा) में संत रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता , सभा को किया संबोधित

संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव समिति, कुकडेश्वर (मनासा) द्वारा आयोजित जयंती समारोह में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की गई। इस अवसर पर श्यामलाल जोकचं...

श्यामलाल जोकचंद्र - दलौदा में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में की सहभागिता

श्यामलाल जोकचंद्र - दलौदा में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में की सहभागिता

रविदास जन्मोत्सव समिति, दलौदा द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की गई। इ...

श्यामलाल जोकचंद्र- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

श्यामलाल जोकचंद्र- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्यामलाल जोकचंद्र जी की उपस्थिति में क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान और...

श्यामलाल जोकचंद्र- काचरिया चंद्रावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

श्यामलाल जोकचंद्र- काचरिया चंद्रावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती काचरिया चंद्रावत में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई ग...

श्यामलाल जोकचंद्र- राजगढ़ में अन्याय-अत्याचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

श्यामलाल जोकचंद्र- राजगढ़ में अन्याय-अत्याचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

राजगढ़ जिले में गरीब, मजदूर, शोषित एवं पीड़ित परिवारों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के विरोध में आज व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। सामाज...

श्यामलाल जोकचंद्र-  सरफराज जी मेव एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- सरफराज जी मेव एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

आज श्यामलाल जोकचंद जी के कार्यालय पर आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रिय मित्र सरफराज जी मेव, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पिपलिया मंडी, ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy