Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद - "लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ" कैम्पेन के तहत मध्य प्रदेश कॉंग्रेस ने निकाली शक्ति पदयात्रा

  • By
  • Shyamlal jokchand
  • December-24-2021
शुक्रवार को "लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ", कैम्पैन के तहत पूरे चहनियाँ बाजार का भ्रमण करते हुए कांग्रेसजनों में पदयात्रा विकाली। पदयात्रा भारतीय स्टेट बैंक के पास एक सभा में परिवर्तित हुई। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा सकलडीहा के पर्यवेक्षक श्यामलाल जोकचन्द्र ने कहा कि प्रियंका गांधीजी का "लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ", का नारा महिला शक्ति को मजबूती प्रदान कर रहा है, यह नारा महिलाओं को आत्मिक रूप से मजबूत बना रहा है। जोकचन्द्र ने आगे कहा कि महिलाओं में सक्षमता, शक्ति और दृढ निश्चय के सहज गुण पाए जाते हैं। महिलाएं साहस, करुणा एवं आशा की प्रतीक है, महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि उनके लिए ऐसा वातावरण बनाया जाए, जिससे उनकी अभिव्यक्तियों को बंधनमुक्त और असीमित माहौल मिलें।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव सुश्री सरिता पटेल ने कहा प्रियंकाजी का महिला घोषणा पत्र और यह नारा गृहाणियों, कॉलेज की लड़कियों, आशा एवं आँगनवाड़ी बहनों, स्वयं सहायता समूह की बहनों, शिक्षिकाओं और प्रोफेशनल महिलाओं की आवाज का प्रतिबिंब है। राजनीति में महिलाओं की समुचित हिस्सेदारी समाज के स्वभाव, देश की राजनीति एवं शासन बदलाव की कुंजी है।

सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सकलडीहा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी देवेन्द्र प्रतापसिंह मुन्ना ने कहा की नारी शक्ति को सिर्फ प्रियंका गांधीजी से उम्मीद है। प्रियंका गांधीजी ने प्रदेश की आधी आबादी के लिए देश में पहली बार नारी शक्ति महिला विधान शक्ति महिला विधान घोषण पत्र जारी किया है। जिसमें टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, छात्राओं को स्मार्ट फोन व स्कूटी, सलाना तीन गैस सिलेण्डर मुफ्त, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, नए सरकारी पदों में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण, एक हजार प्रतिमाह वृद्धा व विधवा पेंशन, आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को दस हजार प्रतिमाह मानदेय, प्रदेश में विरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय इत्यादि घोषणा पत्र के अहम बिन्दु है, सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी अपने वचन को निभाएगी।

पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। पदयात्रा में राम गुप्ता, जैनेन्द्र पाण्डे, आनन्द शुक्ला, अरुण त्रिवेदी, प्रदीप मीणा, तरुण पाण्डे, धु्रव मिश्रा, कुलदीप वर्मा, राजकिशोर सिंह, बाबा गोड़, अफसाना, मालतीदेवी, बन्दना, सुनीता, वन्दन, गीतमाला, परवीन, रुकसाना, चन्द्रकला, गीता, मन्जू, अभिलाषा, श्वेता, कुसमलता, स्वाति, मनीषा, रीना, रोशन जहां, कुमकुम आदि उपस्थित रहे।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र- भुवानी सिंह डांगी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- भुवानी सिंह डांगी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

डांगी समाज के जिला अध्यक्ष भुवानी सिंह डांगी (लच्छा खेड़ी) को जन्मदिन के अवसर पर श्यामलाल जोकचंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई और...

श्यामलाल जोकचंद्र- सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान मार्ग विवाद पर दिया  ज्ञापन

श्यामलाल जोकचंद्र- सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान मार्ग विवाद पर दिया ज्ञापन

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान से जुड़े एक विवादित प्रकरण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने आपत्ति दर्ज...

श्यामलाल जोकचंद्र - अनिल पोरवाल जी को जन्मदिवस की  दी शुभकामनाएँ

श्यामलाल जोकचंद्र - अनिल पोरवाल जी को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएँ

मल्हारगढ़ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय जनसेवक अनिल जी पोरवाल को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर ...

श्यामलाल जोकचंद्र - सीआरपीएफ में चयन पर आकाश लकुम का सम्मान कर दी  शुभकामनाएँ

श्यामलाल जोकचंद्र - सीआरपीएफ में चयन पर आकाश लकुम का सम्मान कर दी शुभकामनाएँ

ग्राम काचरिया चंद्रावत में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में सीआरपीएफ में चयनित युवा आकाश श्यामलाल लकुम का अभिनंदन किया गया। केंद्रीय रिजर...

श्यामलाल जोकचंद्र- शहीद कंचनबाई के बलिदान पर प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ किसान नेता  का आक्रोश

श्यामलाल जोकचंद्र- शहीद कंचनबाई के बलिदान पर प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ किसान नेता का आक्रोश

गांव रानपुर में आंगनवाड़ी की घटना में 20 मासूम बच्चों की जान बचाते हुए शहीद हुई स्वर्गीय कंचनबाई मेघवाल के बलिदान को लेकर क्षेत्र में आक्रोश...

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर में संत रविदास जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई गई  की सहभागिता

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर में संत रविदास जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई गई की सहभागिता

आज मंदसौर जिला मुख्यालय पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में ऐतिहासिक रूप से मनाई गई। कार्यक्र...

श्यामलाल जोकचंद्र - कुकडेश्वर (मनासा) में संत रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता , सभा को किया संबोधित

श्यामलाल जोकचंद्र - कुकडेश्वर (मनासा) में संत रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता , सभा को किया संबोधित

संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव समिति, कुकडेश्वर (मनासा) द्वारा आयोजित जयंती समारोह में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की गई। इस अवसर पर श्यामलाल जोकचं...

श्यामलाल जोकचंद्र - दलौदा में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में की सहभागिता

श्यामलाल जोकचंद्र - दलौदा में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में की सहभागिता

रविदास जन्मोत्सव समिति, दलौदा द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की गई। इ...

श्यामलाल जोकचंद्र- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

श्यामलाल जोकचंद्र- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्यामलाल जोकचंद्र जी की उपस्थिति में क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान और...

श्यामलाल जोकचंद्र- काचरिया चंद्रावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

श्यामलाल जोकचंद्र- काचरिया चंद्रावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती काचरिया चंद्रावत में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई ग...

श्यामलाल जोकचंद्र- राजगढ़ में अन्याय-अत्याचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

श्यामलाल जोकचंद्र- राजगढ़ में अन्याय-अत्याचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

राजगढ़ जिले में गरीब, मजदूर, शोषित एवं पीड़ित परिवारों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के विरोध में आज व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। सामाज...

श्यामलाल जोकचंद्र-  सरफराज जी मेव एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- सरफराज जी मेव एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

आज श्यामलाल जोकचंद जी के कार्यालय पर आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रिय मित्र सरफराज जी मेव, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पिपलिया मंडी, ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy