Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद - दूसरे दिन भी नही मिला डूबे बालक का शव, ग्रामीणों ने किया झारड़ा पुलिया पर किया चक्काजाम, एसडीएम के आर्थिक सहायता की घोषणा के बाद खोला चक्काजाम

  • By
  • Shyamlal jokchand
  • November-15-2021
झारड़ा नदी में डूबे बालक का दूसरे दिन भी पता नही चला तो ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र के साथ ग्रामीणों ने पिपलिया-मनासा मार्ग पर स्थित झारड़ा पुलिया पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कांग्रेस नेताओं व ग्रामीणों का आरोप था कि रविवार शाम बालक डूबा था, लेकिन प्रशासन बालक का शव नही निकलवा पाया, गोताखोर की टीम भी पानी में नही उतरी, केवल नाव में बैठकर घूम रही है। जाम की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे व जाम खुलवाने के लिए निवेदन करते रहे। बाद में एसडीएम ने 4 लाख रुपए लाश मिलने के बाद परिजनों को देने व छह लाख रुपए का प्रपोजल प्रदेश शासन को भिजवाने आश्वासन दिया, तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों की मांग पर नदी का पानी खाली करने के लिए झारड़ा नदी का स्टापडेम की पाल भी पोकलेन से तुड़वाई।

यह था मामला:-

जानकारी के अनुसार 14 नवम्बर को शाम चार बजे करीब नदी में भैंस के साथ आते समय झारड़ा निवासी 15 वर्षीय बालका विकास पिता गोपाल गायरी डूब गया था, साथ में उसका चचेरा भाई रवि पिता जीवन गायरी भी था, जो तैरकर बाहर आ गया। सूचना पर शाम को तहसीलदार वन्दना हरित व झारड़ा चोकी प्रभारी संदीप मौर्य घटनास्थल पहुंचे, देर रात्रि मन्दसौर से गोताखोर की टीम भी पहुंची, करीब दो घंटे तक टीम नाव में बैठकर घूमकर देखते रहे, लेकिन बालक नही दिखा। चचेरे भाई रवि ने आशंका जताई थी कि नदी में उसका पैर किसी जलीय जीवजन्तु ने पकड़ा था, संभावना है कि मगर विकास को मगरमच्छ या अन्य कोई जलीय जीवजन्तु खींच ले गया। दो घंटे चला रेस्क्यू रात को दस बजे बन्द कर दिया।

सुबह ग्रामीण उतरे नदी में:-

सुबह 7 बजे पुनः बालक को तलाशने के प्रयास शुरु हो गए। करीब 40 से 50 ग्रामीणजन बालक को तलाशने के लिए नदी में उतरे, लेकिन वह नही मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गोताखोर की टीम आई, लेकिन टीम के लोग केवल नाव में बैठकर घूमते रहे, कोई भी गोताखोर पानी में नही उतरा। जबकि ग्रामीण पानी में तैरकर बालक को ढूँढने का प्रयास करते रहे। जब प्रशासन बालक को ढूँढने का प्रयास नही करते दिखा तो ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए।

कांग्रेस नेता जोकचन्द्र ने किया चक्काजाम:-

सोमवार 10.30 बजे करीब ग्रामीणजन पिपलिया-मनासा मार्ग झारड़ा पुलिया पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर कुछ देर बाद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र भी चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों के साथ बैठ गए। बाद में ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरु कर दी। मामला बढता देख 11.30 बजे करीब झारड़ा के अलावा पिपलिया, नारायणगढ़, मल्हारगढ़, नाहरगढ़ से भी थाना प्रभारी व पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा। लेकिन ग्रामीणजन जाम खोलने के लिए राजी नही थे। उनका कहना था कि बालक के शव को निकलवाया जाए और परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की जाए।

एसडीएम ने दिया आश्वासन:-

दोपहर 12 बजे करीब एसडीएम रोशनी पाटीदार, तहसीलदार वन्दना हरित आदि मौके पर पहुंचे व समझाइश देकर कहा कि चक्काजाम खोले, प्रशासन बालक को निकलवाने का प्रयास कर रहा है, जो भी मदद होगी परिजनों को प्रशासन करेगा। लेकिन कांग्रेस नेता व ग्रामीणजन नही माने। काफी देर तक बहस चलती रही। जोकचन्द्र ने आरोप लगाया कि जहरीली शराब से मृत लोगों के परिजनों को प्रशासन ने 10 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज दिन तक परिजनों को एक रुपया भी नही मिला। जोकचन्द्र ने एसडीएम से कहा कि आपका तबादला धार हो चुका है, क्या भरोसा कि परिजनों को सहायता राशि मिल जाएगी। काफी देर तक बहस के बाद एसडीएम ने लाश मिलने के बाद परिजनों को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने व 6 लाख रुपए का प्रपोजल सरकार को भिजवाने का भरोसा दिया। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि शव को ढूँढने के लिए नदी का पानी खाली करने के लिए स्टाप डेम की पाल तोड़ी जाए। कुछ देर बाद पोकलेन मशीन बुलवाकर पाल का तुड़वाया व पानी खाली कराया। मांगें मनाने के बाद 12.30 बजे चक्काजाम समाप्त कर दिया। इस अवसर पर आनन्द हुपेल, गणपत पंवार, दिनेश गुप्ता, सुनील पाटीदार, राजेश भारती, राहुल कीथिरिया, कचरुलाल कीथिरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कॉंग्रेस नेता श्यामलाल जोकचन्द्र व एसडीएम रोशनी पाटीदार के साथ हुई बहस:-


एसडीएम - चक्काजाम खोलो, जितनी ज्यादा बहस करोगे, उतना ज्यादा लेट होंगे।
कांग्रेस नेता - बहस वाली बात नही। डूबे बालक के पिता भी नही है, आर्थिक सहायता की घोषणा करो, हम तो उठ जाएंगे।

एसडीएम - हम डूबे बालक को निकाले का प्रयास कर रहे है, मुझे पता है कि कौन कितना प्रयास कर रहा है।
कांग्रेस नेता - प्रयास नही हो रहे है, गोताखोर की टीम नाव में बैठकर सैर-सपाटे कर रही है।

एसडीएम - एडीएम साहब आरपी वर्मा आ रहे हैं, वह आर्थिक सहायता की घोषणा करेंगे।
कांग्रेस नेता - एसडीएम वर्मा ने जहरीली शराबकांड में मृत लोगों के परिजनों को भी सहायता देने की घोषणा की थी, आज दिन तक नही मिली। सहायता मिल जाएगी, इसका क्या भरोसा?

एसडीएम - नियमानुसार परिजनों को राशि मिलेगी।
कांग्रेस नेता - आपका नियम क्या है, कम से कम 10 लाख रुपए की सहायता परिजनों को दी जाए, आप सीएम से बात करो।


-झारड़ा नदी में डूबे बालक का दूसरे दिन भी पता नही चला तो ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह प्रदेश
-झारड़ा नदी में डूबे बालक का दूसरे दिन भी पता नही चला तो ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह प्रदेश

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र-  किसान दिवस पर  सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- किसान दिवस पर सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

किसान दिवस के अवसर पर श्यामलाल जी ने देश और प्रदेश के सभी किसानों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसान हमारे समाज ...

श्यामलाल  जोकचंद्र-   प्रकृति घटिया के जज बनने पर  भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रकृति घटिया के जज बनने पर भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

हमारे पारिवारिक मित्र सुनील जी घटिया की सुपुत्री प्रकृति घटिया के न्यायाधीश (जज) बनने पर परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस महत्व...

श्यामलाल जोकचंद्र-  कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

श्यामलाल जोकचंद्र- कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

समाज में बढ़ती अनैतिकता और अन्यायपूर्ण प्रवृत्तियों को लेकर श्यामलाल जी ने “कलयुगी दुशासन” जैसे आचरण पर कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया व्य...

श्यामलाल जोकचंद्र-   मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

श्यामलाल जोकचंद्र- मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत कर श्यामलाल जी ने नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्ह...

श्यामलाल जोकचंद्र-   प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई  एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

आज हमारे कार्यालय में प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्यामलाल जी ने उन्हें जन्मदिन की हार्...

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

फोटो- 27 नवम्बर-पिप-1,2,3,4,5केप्शन-विरोध स्वरुप प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्यकरंट लगने से झुलसे मज़दूर की 10 दिन बाद मौत, किसान नेता जोकचन...

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

नीमच जिले में नारकोटिक्स विभाग द्वारा दर्ज किए गए एक कथित फर्जी डोडाचूरा प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर असंतोष देखने को मिला। पिपलिया ...

श्यामलाल जोकचंद्र- कार्यालय में प्रिय मित्र लोकेन्द्र सिंह बन्ना गुडभेली बड़ी के जन्मदिन पर दी बधाई

श्यामलाल जोकचंद्र- कार्यालय में प्रिय मित्र लोकेन्द्र सिंह बन्ना गुडभेली बड़ी के जन्मदिन पर दी बधाई

आज कार्यालय परिसर में प्रिय मित्र लोकेन्द्र सिंह बन्ना (गुडभेली बड़ी) का जन्मदिन आत्मीय और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर...

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण धरने के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों न...

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

गांधी विचार मंच के तत्वावधान में पिपलिया मंडी की गीतांजलि वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिलेभर से आए गांधी विचारकों, समाजसेवियो...

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने बताया कि आज मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव में विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में...

श्यामलाल जोकचंद्र-  मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र  का तीखा हमला

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र का तीखा हमला

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने कहा कि “कलेक्टर साहिबा किसानों की पीड़ा को भ्रामक बता रही हैं, यह सीधा किसान का अपमान है, सरकार बीमा और ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy