Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद - मंदसौर पहुंचे प्रदेश कॉंग्रेस महामंत्री, मुआवजे के साथ साथ मामले की निष्पक्ष जांच की रखी मांग

  • By
  • Shyamlal jokchand
  • July-26-2021
जहरीली शराब पीने के बाद हुई मौतों के मामले में पैनल टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को मंदसौर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया। उनका कहना था जब तक प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा नही करता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे। करीब तीन घंटे बाद प्रशासन ने सातों मृतकों के परिजनों को 12-12 लाख रुपए देने की घोषणा की, तब जाकर शवों को उठाया। जानकारी के अनुसार गांव खंखराई में शराब पीने से हुई 21 वर्षीय श्यामलाल पिता मोड़ीराम मेघवाल व 40 वर्षीय घनश्याम पिता रायसिंह बावरी की मौत हो गई थी। वहीं एक दिन पूर्व मनोहरलाल पिता लक्ष्मण बागरी की भी शराब पीने से मौत हुई थी।

इसके अलावा पिपलिया में गोर्धनसिंह पिता उमरासिंह राजपूत, गुड़भेली बड़ी में भी रामप्रसाद पिता नारायण गायरी, सिन्दपन निवासी कवंरलाल बागरी व उसके साडू महागढ़ निवासी भागीरथ की भी शराब पीने के बाद मौत हो गई। श्यामलाल व घनश्याम को छोड़कर सभी के अंतिम संस्कार हो चुके थे। श्यामलाल व घनश्याम के शव का पीएम रविवार को डॉ निशांत शर्मा ने किया था, लेकिन मामला तूल पकड़ने के बाद दोनों के शवों का मंदसौर पेनल टीम ने पीएम के किया। सुबह अंतिम संस्कार के लिए शवों को परिजनों को सौंपने लगे। लेकिन परिजनों के साथ मौके पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने शवों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

उनका कहना था जब तक जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता नही मिल जाती, तब तक शवों को नही उठाएगें। करीब तीन घंटे तक शवों को मंदसौर पोस्टमार्टम रुम पर रखा गया। बाद में अतिरिक्त कलेक्टर आरपी वर्मा, शहर कोतवाली टीआई अमित सोनी अमले के साथ मौके पहुंचे। एडीएम वर्मा ने तत्काल शराब पीने से मृत 7 लोगों के परिजनों के खातों में 2-2 लाख रुपए संबल योजना के तहत डालने की घोषणा की साथ ही 10 लाख रुपए सरकार से प्रदान करने का आश्वासन दिया। तब तक शवों को उठाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर, मनजीत सिंह मनी, शैलेन्द्र जोशी, भूपेन्द्र महावर, सुनील बसेर, बालेश्वर पाटीदार, मनोहर सोनी, राजेश भारती, आशीष सुथार, गोपाल जोकचन्द्र आदि मौजूद थे।

शवों के अंतिम संस्कार को लेकर भी हुई जद्दोजहद:-

जानकारी के अनुसार प्रशासन शवों का अंतिम संस्कार कनघट्टी में करवाना चाहता था। प्रशासन का तर्क था कि बरसात हो रही है, गांव खंखराई में अंतिम संस्कार नही किया जा सकता। लेकिन कांग्रेस नेता जोकचन्द्र का कहना था कि अंतिम संस्कार गांव खंखराई में होगा, प्रशासन इसकी व्यवस्था करें। बाद में दोनों को जलाने के लिए अस्थाई कच्चे शेड बनाकर गांव खंखराई में ही अंतिम संस्कार किया।

घायलों को मिले निःशुल्क इलाज:-

जहरीली शराब पीने से अचेत हुए पिपलिया निवासी ब्रजेश गुर्जर, बही पाश्र्वनाथ निवासी चोकीदार भगतराम पिता मांगीलाल मेघवाल, पारस पिता रामनारायण पाटीदार मंदसौर निजी अस्पताल सिद्धी विनायक में इलाज करवा रहे है। जिनकी स्थिति गंभीर है। इलके इलाज में करीब एक-एक लाख रुपए खर्च हो चुका है। तीनों से मिलने अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता जोकचन्द्र को परिजनों ने बताया आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों को निःशुल्क इलाज नही किया जा रहा है। जोकचन्द्र ने मंदसौर एडीएम आरपी वर्मा व मल्हारगढ़ एसडीएम रोशनी पाटीदार ने चर्चा कर शराब पीने के बाद गंभीर तीनों लोगों का निःशुल्क इलाज कराने की मांग की।

प्रदेश में ठेकों पर बिक रही नकली शराब:-

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नकली शराब ठेकों से बिक रही है, इसकी हर माह सेंपलिंग ली जाए। शराब तस्कर शराब में मिलावट कर बेच रहे है। इससे लोगों की जानें जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर पर्दे के पीछे लोगों की जानें लेने वाले शराब माफियाओं व सफेदापोशों को भी बेनकाब किया जाना चाहिए। साथ ही ठेकेदार द्वारा जगह-जगह खोली जाने वाली कलालियां भी बंद होना चाहिए। प्रशासन घटना होने के बाद मात्र 5 रुपए क्वार्टर कमाने वाले गरीब व्यक्ति पर कार्रवाई कर देती है, लेकिन नकली शराब देने वाले बड़े व्यक्ति के गिरेबान पर हाथ नही डालती।

साथ ही गांव में महुए की कच्ची शराब बनाने वालों को टारगेट किया जाता है। लेकिन पुलिस मुख्य सरगना तक पहुँचने का साहस नही जुटा पाती। इनके पीछे राजनैतिक संरक्षण होने से ये बच जाते है। ये शराब माफिया मंत्री, विधायक व बड़े अधिकारियों की सेवा चाकरी करते है, वाहनों में घूमते है और मंच भी साझा करते है, और कई शराब माफिया तो खुद ही नेता बन गए है। जोकचन्द्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मांग की कि शराबकांड की निष्पक्ष जांच कर पर्दे के पीछे यह सब खेल करने वाले सफेदपोशों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र-  किसान दिवस पर  सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- किसान दिवस पर सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

किसान दिवस के अवसर पर श्यामलाल जी ने देश और प्रदेश के सभी किसानों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसान हमारे समाज ...

श्यामलाल  जोकचंद्र-   प्रकृति घटिया के जज बनने पर  भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रकृति घटिया के जज बनने पर भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

हमारे पारिवारिक मित्र सुनील जी घटिया की सुपुत्री प्रकृति घटिया के न्यायाधीश (जज) बनने पर परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस महत्व...

श्यामलाल जोकचंद्र-  कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

श्यामलाल जोकचंद्र- कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

समाज में बढ़ती अनैतिकता और अन्यायपूर्ण प्रवृत्तियों को लेकर श्यामलाल जी ने “कलयुगी दुशासन” जैसे आचरण पर कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया व्य...

श्यामलाल जोकचंद्र-   मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

श्यामलाल जोकचंद्र- मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत कर श्यामलाल जी ने नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्ह...

श्यामलाल जोकचंद्र-   प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई  एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

आज हमारे कार्यालय में प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्यामलाल जी ने उन्हें जन्मदिन की हार्...

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

फोटो- 27 नवम्बर-पिप-1,2,3,4,5केप्शन-विरोध स्वरुप प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्यकरंट लगने से झुलसे मज़दूर की 10 दिन बाद मौत, किसान नेता जोकचन...

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

नीमच जिले में नारकोटिक्स विभाग द्वारा दर्ज किए गए एक कथित फर्जी डोडाचूरा प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर असंतोष देखने को मिला। पिपलिया ...

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण धरने के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों न...

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

गांधी विचार मंच के तत्वावधान में पिपलिया मंडी की गीतांजलि वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिलेभर से आए गांधी विचारकों, समाजसेवियो...

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने बताया कि आज मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव में विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में...

श्यामलाल जोकचंद्र-  मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र  का तीखा हमला

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र का तीखा हमला

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने कहा कि “कलेक्टर साहिबा किसानों की पीड़ा को भ्रामक बता रही हैं, यह सीधा किसान का अपमान है, सरकार बीमा और ...

श्यामलाल जोकचंद्र- सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के निधन पर जताया दुःख

श्यामलाल जोकचंद्र- सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के निधन पर जताया दुःख

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने शोक जताते हुए बताया कि प्रिय मित्र कुकडेश्वर थाने में पदस्थ सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के दुखद ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy