श्यामलाल जोकचंद - मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का नारायणगढ़ में हुआ आयोजन, अहम विषयों पर हुई समीक्षा
- By
- Shyamlal jokchand
- January-06-2022
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के अंतर्गत मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन नारायणगढ़ में कॉंग्रेस प्रदेश महामंत्री श्यामलाल जोकचंद की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक के अंतर्गत मंडलम सेक्टर के गठन सहित कॉंग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस बैठक में पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती पर चर्चा के बाद उन्हें बूध स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी दी गई।
आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्यामलाल जोकचंद ने कहा कि पदाधिकारी गांव स्तर पर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध कर लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है और उन्होंने जो जिम्मेदारी देकर हम सभी पर भरोसा जताया है उसका निर्वहन हमें एकजुटता के साथ करना है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेस के सदस्य मौजूद रहे।

