Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद - अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

  • By
  • Shyamlal jokchand
  • October-25-2024
शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र भेजा है। इस पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी भेजी। जोकचन्द्र ने बताया कि अफीम नीति हर बार की तरह सितम्बर के अंत में घोषित होती है, लेकिन नारकोटिक्स विभाग द्वारा अभी तक नीति को घोषित नही किया है, जिससे किसान असमंजस की स्थिति में है, कही लेट अफीम नीति घोषित करना भी किसान को परेशान करने की साजिश का हिस्सा तो नही? क्योंकि देरी से अफीम पट्टा मिलने पर किसान औसत नही दे पाएगा और उसका लायसेंस निरस्त हो जाएगा।

जोकचन्द्र ने बताया इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेट के जमाने में उनके झंडे में अफीम का डोडा व गेंहू की बाली का निशान था। इस फसल के नाम पर मालवा-मेवाड़ क्षेत्र स्वयं को गौरान्वित महसूस करता था, लेकिन दुर्भाग्य से जनप्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण उक्त फसल के नाम पर किसानों को बदनाम किया जा रहा है। लगातार अफीम उत्पादक किसानों के विरुद्ध षड्यंत्र रचा जाता है, वर्तमान में भी केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा अफीम खेती को बंद करने का षड्यंत्र चल रहा है, अगर ऐसा हुआ तो बड़ा जन आंदोलन होगा और शासन-प्रशासन को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

जोकचन्द्र ने वित्त राज्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि..


1. किसी भी किसान को दस आरी से कम के पट्टे नही दिए जाए।
2. आवेदन करने वाले हर किसान को अफीम का पट्टा दिया जाए।
3. पूर्व में घटिया राख, कम औसत, मार्फिन व वाटरमिक्स के आधार पर काटे सभी पट्टे बहाल किए जाए।
4. तीन प्लाट में बोने पर विभाग द्वारा काटे गए पट्टों को भी पुनः दिए जाए।
5. किसानों को अफीम का भाव कम से कम 50 हजार रुपए किलो दिया जाए, ताकि तस्करी पर रोक लग सके। 6. वर्ष 1997-98 से 2004 तक जीरो औसत पर पट्टे जारी किए जाए।
7. नारकोटिक्स विभाग द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए।
8. अफीम पट्टे की पात्रता होने पर किसानों की सूची सार्वजनिक की जाए, ताकि विभाग की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।
9. पोस्तादाना के लिए इच्छुक किसान को भी पट्टे दिए जाए।
10. अफीम तौल के समय ही किसान को उसकी उपज की क्वालिटी की जानकारी दी जाए व जांच प्रक्रिया उसी दिन पूरी की जाए। क्योंकि छह माह के बाद किसान को नारकोटिक्स द्वारा अफीम घटिया बताकर पट्टा काटने की धमकी देकर अवैध राशि वसूली जाती है।
11. मुखिया के यहां प्रतिदिन किए जाने वाली तौल प्रक्रिया को बंद की जाए, गोदाम पर ले जाने के अंतिम दिन ही अफीम का पूरा तौल किया जाए, ताकि किसानों का शोषण रुक सके।
12. महंगी अफीम खेती का बीमा किया जाए, ताकि नुकसानी होने पर उसे क्षतिपूर्ति मिल सके।
13. मार्फिन की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए।
14. प्राकृतिक आपदा काली मस्सी, धोली मस्सी, कोहरा, ओलावृष्टि, पाला गिरने, बैमोसम बरसात आदि पर नुकसान होने पर किसान को वित्त मंत्रालय द्वारा 10 आरी पर 25 हजार रुपए का मुआवजा देने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।
15. अफीम के डोडे चोरी होने व अफीम का कुंडा चोरी होने पर किसान का पट्टा नही काटा जाए।
16. अफीम लायसेंस धारी की मृत्यु पर सरल प्रक्रिया में उसके परिजन को पट्टा दिया जाए। क्योंकि नारकोटिक्स विभाग द्वारा पट्टा देने के लिए भूमि का नामान्तरण करवाने के साथ ही कई बारिक खामियां निकालकर किसान से अवैध राशि वसूली जाती है।

डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर करने की मांग:-


जोकचन्द्र ने डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर करने की भी मांग की। पत्र में बताया कि डोडाचूरा में 00.2 प्रतिशत से भी कम मात्रा में मार्फिन पाई जाती है, जबकि वैध नशे की गोली एलफ्लेक्स एल्फ्राजोलम में 0.25 मिलीग्राम एवं डाइजेफाम गोली में 0.10 एमजी तक नशा रहता है और यह गोलियां सहज में डॉक्टर की सलाह पर मेडीकल पर मिल जाती है। दुर्भाग्य से अन्नदाता किसान कड़ी धूप, ठंड, बारिश, ओले झेलते हुए अफीम की फसल पैदा करता है और लुवाई, चिराई व डोडे से पोस्ता लेने के बाद वेस्ट मटेरियल डोडाचूरा को विक्रय करता है तो पुलिस द्वारा उस पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा लादकर उसे जेल में बंद कर दिया जाता है, जबकि पूर्व में डोडाचूरा आबकारी विभाग के अधीन था और प्रदेश सरकार इसे खरीदती थी। पर अब किसान पर नष्ट करने का दबाव बनाकर उसे आर्थिक नुकसान किया जा रहा है।

पुलिस विभाग का मालवा-मेवाड़ क्षेत्र में डोडाचूरा के नाम पर गौरखधंधा चल रहा है। कई सफेदपोशों के साथ मिलकर पुलिस खुद जाल बिछाकर, खरीददार को भेजकर किसान को फर्जी डोडाचूरा प्रकरण में फंसाकर लाखों रुपए की अवैध वसूली कर रही है। सत्तारुढ़ पार्टियों के सांसद, विधायकों द्वारा थाना क्षेत्रों में चुन-चुनकर एसे थाना प्रभारियों को पदस्थ करवाया जा रहा है, जो फर्जी एनडीपीएस एक्ट प्रकरण बनाने में माहिर हो। एक केस बनाकर 10 से लगाकर 25 किसानों से लाखों की वसूली होती है, इस राशि में कई बड़े सफेदपोशों का भी हिस्सा रहता है। इस अवैध राशि को वे चुनाव में खर्च कर परिणाम प्रभावित करते है। अगर डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर किया जाता है तो किसाानों को आर्थिक फायदा तो होगा ही साथ ही डोडाचूरा प्रकरण में जेलों में बंद हजारों बेगुनाह लोगों को न्याय मिल सकेगा। वहीं अन्य अपराधों में भारी कमी आएगी, साथ ही निष्पक्ष चुनाव होंगे और लोग राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र- भुवानी सिंह डांगी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- भुवानी सिंह डांगी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

डांगी समाज के जिला अध्यक्ष भुवानी सिंह डांगी (लच्छा खेड़ी) को जन्मदिन के अवसर पर श्यामलाल जोकचंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई और...

श्यामलाल जोकचंद्र- सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान मार्ग विवाद पर दिया  ज्ञापन

श्यामलाल जोकचंद्र- सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान मार्ग विवाद पर दिया ज्ञापन

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान से जुड़े एक विवादित प्रकरण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने आपत्ति दर्ज...

श्यामलाल जोकचंद्र - अनिल पोरवाल जी को जन्मदिवस की  दी शुभकामनाएँ

श्यामलाल जोकचंद्र - अनिल पोरवाल जी को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएँ

मल्हारगढ़ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय जनसेवक अनिल जी पोरवाल को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर ...

श्यामलाल जोकचंद्र - सीआरपीएफ में चयन पर आकाश लकुम का सम्मान कर दी  शुभकामनाएँ

श्यामलाल जोकचंद्र - सीआरपीएफ में चयन पर आकाश लकुम का सम्मान कर दी शुभकामनाएँ

ग्राम काचरिया चंद्रावत में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में सीआरपीएफ में चयनित युवा आकाश श्यामलाल लकुम का अभिनंदन किया गया। केंद्रीय रिजर...

श्यामलाल जोकचंद्र- शहीद कंचनबाई के बलिदान पर प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ किसान नेता  का आक्रोश

श्यामलाल जोकचंद्र- शहीद कंचनबाई के बलिदान पर प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ किसान नेता का आक्रोश

गांव रानपुर में आंगनवाड़ी की घटना में 20 मासूम बच्चों की जान बचाते हुए शहीद हुई स्वर्गीय कंचनबाई मेघवाल के बलिदान को लेकर क्षेत्र में आक्रोश...

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर में संत रविदास जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई गई  की सहभागिता

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर में संत रविदास जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई गई की सहभागिता

आज मंदसौर जिला मुख्यालय पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में ऐतिहासिक रूप से मनाई गई। कार्यक्र...

श्यामलाल जोकचंद्र - कुकडेश्वर (मनासा) में संत रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता , सभा को किया संबोधित

श्यामलाल जोकचंद्र - कुकडेश्वर (मनासा) में संत रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता , सभा को किया संबोधित

संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव समिति, कुकडेश्वर (मनासा) द्वारा आयोजित जयंती समारोह में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की गई। इस अवसर पर श्यामलाल जोकचं...

श्यामलाल जोकचंद्र - दलौदा में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में की सहभागिता

श्यामलाल जोकचंद्र - दलौदा में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में की सहभागिता

रविदास जन्मोत्सव समिति, दलौदा द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की गई। इ...

श्यामलाल जोकचंद्र- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

श्यामलाल जोकचंद्र- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्यामलाल जोकचंद्र जी की उपस्थिति में क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान और...

श्यामलाल जोकचंद्र- काचरिया चंद्रावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

श्यामलाल जोकचंद्र- काचरिया चंद्रावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती काचरिया चंद्रावत में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई ग...

श्यामलाल जोकचंद्र- राजगढ़ में अन्याय-अत्याचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

श्यामलाल जोकचंद्र- राजगढ़ में अन्याय-अत्याचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

राजगढ़ जिले में गरीब, मजदूर, शोषित एवं पीड़ित परिवारों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के विरोध में आज व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। सामाज...

श्यामलाल जोकचंद्र-  सरफराज जी मेव एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- सरफराज जी मेव एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

आज श्यामलाल जोकचंद जी के कार्यालय पर आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रिय मित्र सरफराज जी मेव, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पिपलिया मंडी, ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy