श्यामलाल जोकचंद - सकलडीहा विधानसभा में इमरान प्रतापगढ़ी की विशाल जनसभा एवं ऐतिहासिक रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
- By
- Shyamlal jokchand
- March-06-2022
उत्तर प्रदेश के सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में स्थित नाडी ग्रामसभा में अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी ने आज विशाल आम सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना को बहुमत से विजयी बनाने की अपील जनता से की। इस मौके पर सकलडीहा विधानसभा से कॉंग्रेस प्रभारी और मध्य प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी से महामंत्री श्री श्यामलाल जोकचंद भी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा सरकार की नाकामियों की चर्चा करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी जी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और व्यापारी सभी त्रस्त है। भ्रष्टचार और अपराध बढ़ा है। दैनिक जीवन की सामानों की महंगाई बढ़ी है। रोजगार, सुरक्षा और हक मांगने पर नौजवानों, किसानों और महिलाओं की पिटाई कराना ही भाजपा सरकार की उपलब्धि रही है।
विशाल जनसभा के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा के शासन में बेहिसाब बढ़ती महंगाई से आम जनमानस त्रस्त है। हमारे अन्नदाता भी स्वयं अपने ही खेतों में खाद बीज पानी तक के लिए परेशान व लाचार हैं। इसलिए आप सभी भाईयों बहनों को आश्वस्त करता हूं कि इस बार देवेंद्र सिंह मुन्ना को भारी से भारी मतों से विजयी बनाकर विधान सभा मे भेजने का काम करिये। क्योकि उत्तर प्रदेश की सरकार इस बार बिना कांग्रेस के नही बनेगी और सरकार बनी तो देवेंद्र सिंह मुन्ना का मंत्री बनना तय है।