श्यामलाल जोकचंद - पंजाब के नए सीएम की शपथ ग्रहण करने पर श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी को हार्दिक शुभकामनाएं
- By
- Shyamlal jokchand
- September-19-2021
मध्य प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी से प्रदेश महामंत्री श्यामलाल जोकचंद ने हाल ही में पंजाब से मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले चरणजीत सिंह चन्नी जी को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है। इसके साथ साथ उन्होंने कॉंग्रेस शीर्ष नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा है कि देश में दलित राजनीति की बात तो हर ओर की जाती है लेकिन सीएम जैसे बड़े पद पर एक साधारण परिवार के दलित व जमीनी कार्यकर्ता को मौका देना, यह केवल कॉंग्रेस पार्टी में ही संभव है। श्यामलाल जोकचंद ने इस बेहद अहम निर्णय के लिए माननीय सोनिया गांधी जी व माननीय राहुल गांधी जी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस नई शुरुआत के लिए पंजाबवासियों को भी मुबारकबाद दी।