Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद - प्रदेश सरकार की तानाशाही पर जिला काँग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा पिपलिया मंडी थाने में

  • By
  • Shyamlal jokchand
  • July-05-2021
मध्य प्रदेश से काँग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र सहित अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर जिले में ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर कांग्रेस ने काले झंडे दिखाए और प्रदर्शन करते हुए जैसे ही गांधी चौराहा पहुंचे तो मंदसौर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता शामलाल जोकचंद्र, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खिंची पिपलिया मंडी, जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष भुपेंद्र महावर, मल्हारगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व महामंत्री मनोहर सोनी, मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनिल दिवानीया, एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश पाटिदार, आईटी सेल प्रदेश महासचिव राजेश भारती, धुंधडका ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता सावन मकवाना पाल्या मारु, जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश नाई पार्षद मंदसौर, वसीम खान, शैलेंद्र जोशी, माझीद भाई, वर्धमान मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर आदि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पिपलिया थाने सहित जिले के विभिन्न थानों में गिरफ्तार कर भेज दिया। 

पिपलिया थाने में भी सभी काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। थाने में "गद्दार सिंधिया वापस जाओ", "शिवराज डरता है, पुलिस को आगे करता है", "पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी", "किसानों को धोखा देने वाले सिंधिया वापस जाओ", "धोखेबाज गद्दार सिंधिया", "काँग्रेस जिंदाबाद", "जय जवान, जय किसान", "सिंधिया गद्दार वापस जाओ", "काँग्रेस के दीवाने कहां चले, शिवराज की जेल में" आदि नारे गुंजते रहे। इस दौरान श्यामलाल जोकचन्द्र ने अपनी बात रखते हुए कहा,

"मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर गद्दार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को करोड़ों रुपये लेकर गिरा दिया, जिससे जनता में आक्रोश है। जब 6 जून,2017 को मंदसौर में किसान आंदोलन हुआ था और शिवराज सरकार के इशारों पर किसान भाइयों की हत्या की गई थी, उन्हें घायल कर दिया गया था, तब इन्हीं सिंधिया ने माननीय राहुल गांधी के साथ आकर कहा था कि शिवराज सिंह चौहान तेरे हाथ अन्नदाताओं के खून से सने हुए है। अब समझ नहीं आता कि शिवराज चौहान ऐसी कौन सी डिटॉल की साबुन से हाथ धोकर आए, जो अब उनके खून के दाग साफ हो गए। ज्योतिरादित्य सिंधियाँ ने किसान आंदोलन के समय शहीद किसानों के स्मारकों पर जाकर बड़ी बड़ी डींगें हाँकी थी और घड़ियाली आँसू बहाए थे। वही अब शहीद अभिषेक पाटीदार के सामने से होकर गुजरते हैं लेकिन दो मिनट रुककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित नहीं कर सकते, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं देखता हूँ कि सिंधिया परिवार का तो इतिहास ही हमेशा से गद्दारी का ही रहा है। जब देश में झांसी की रानी ने अंग्रेजों के खिलाफ 1857 में बिगुल बजाया, उन्हें सिंधियाँ के परदादा ने गद्दारी कर मरवाया था, जो सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता की पंक्तियाँ भी बताती हैं कि "अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी राजधानी थी..मार काट कर रानी आगे बढ़ी किया ग्वालियर पर किया अधिकार खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।" ऐसे गद्दार खानदान के व्यक्ति के पोते ने पुन: यहां यह इतिहास दोहराया है और आज हाशिये पर खड़े लोगों को इसका सबसे अधिक दु:ख है। कमलनाथ जी के समय में जनहित के कार्य हो रहे थे, गुंडे मवाली उस समय गायब हो गए थे। आम आदमी चैन की सांस ले रहा था, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई। किसानों के 50 हजार तक के कर्ज कमलनाथ जी ने माफ करवा दिए थे और आगे भी एक लाख और दो लाख तक का कर्ज माफ करने वाले थे लेकिन इस गद्दार सिंधिया ने किसानों का कंठ घोट दिया और करोड़ों रुपये लेकर ऐसी सरकार बना दी। कईं बार लोग गरीब किसानों पर आरोप लगते हैं कि वह बिक जाते है लेकिन यहां तो खुद को महाराज और श्रीमंत कहने वाले सिंधिया भी करोड़ों में बिक गए और तानाशाह सरकार को आमजन के अधिकारों का हनन करने के लिए स्थापित कर दिया गया। हम सभी काँग्रेस कार्यकर्ता आज काले झंडे का कार्यक्रम समस्त जिले में शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें पकड़कर पिपलिया मंडी थाने में बंद कर दिया है। लेकिन मैं शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया को कहना चाहता हूं कि वह कितनी ही पुलिस आगे कर दें लेकिन काँग्रेस का जाबांज सिपाही रुकने वाला नहीं है।"

-मध्य प्रदेश से काँग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र सहित अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर जिले

सिंधिया के जाने के बाद पुलिस ने कॉंग्रेसियों को पुनः मंदसौर गांधी चौराहे पर ले जाकर छोड़ दिया, सैकड़ों कांग्रेस जनों को अलग-अलग थानों में बंद रखा लेकिन तीन कांग्रेस कार्यकर्ता मनजीत सिंह मनी व दो अन्य साथियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जिससे आक्रोश फैल गया और श्यामलाल जोकचन्द्र के आह्वान पर मंदसौर सिटी कोतवाली थाने का घेराव तकरीबन साढ़े पांच बजे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया गया। 

जिसमें वरिष्ठ नेताओं सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेंद्र सिंह गुर्जर, जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सोमिल नाहटा, मन्दसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हनीफ शेख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची, आइटी सेल प्रदेश सचिव राजेश भारती, एडवोकेट शैलेन्द्र जोशी, श्याम जाट, भूपेंद्र महावर, दिकपाल भाटी, लाला सोनी, तरुण खींची, शुभम कुमावत, मनोहर सोनी, सतीश पाटीदार, सुनील पाटीदार, झुंझार सिंह जी कामलिया सहित सैकड़ों कांग्रेस जनों ने मिलकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया, जिसके चलते अंततः प्रशासन को झुकना पड़ा और शाम 7:30 बजे मनजीत सिंह मनी सहित दो अन्य कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा किया गया।

-मध्य प्रदेश से काँग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र सहित अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर जिले
-मध्य प्रदेश से काँग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र सहित अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर जिले
-मध्य प्रदेश से काँग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र सहित अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर जिले
-मध्य प्रदेश से काँग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र सहित अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर जिले
-मध्य प्रदेश से काँग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र सहित अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर जिले

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र-  किसान दिवस पर  सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- किसान दिवस पर सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

किसान दिवस के अवसर पर श्यामलाल जी ने देश और प्रदेश के सभी किसानों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसान हमारे समाज ...

श्यामलाल  जोकचंद्र-   प्रकृति घटिया के जज बनने पर  भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रकृति घटिया के जज बनने पर भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

हमारे पारिवारिक मित्र सुनील जी घटिया की सुपुत्री प्रकृति घटिया के न्यायाधीश (जज) बनने पर परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस महत्व...

श्यामलाल जोकचंद्र-  कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

श्यामलाल जोकचंद्र- कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

समाज में बढ़ती अनैतिकता और अन्यायपूर्ण प्रवृत्तियों को लेकर श्यामलाल जी ने “कलयुगी दुशासन” जैसे आचरण पर कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया व्य...

श्यामलाल जोकचंद्र-   मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

श्यामलाल जोकचंद्र- मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत कर श्यामलाल जी ने नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्ह...

श्यामलाल जोकचंद्र-   प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई  एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

आज हमारे कार्यालय में प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्यामलाल जी ने उन्हें जन्मदिन की हार्...

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

फोटो- 27 नवम्बर-पिप-1,2,3,4,5केप्शन-विरोध स्वरुप प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्यकरंट लगने से झुलसे मज़दूर की 10 दिन बाद मौत, किसान नेता जोकचन...

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

नीमच जिले में नारकोटिक्स विभाग द्वारा दर्ज किए गए एक कथित फर्जी डोडाचूरा प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर असंतोष देखने को मिला। पिपलिया ...

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण धरने के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों न...

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

गांधी विचार मंच के तत्वावधान में पिपलिया मंडी की गीतांजलि वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिलेभर से आए गांधी विचारकों, समाजसेवियो...

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने बताया कि आज मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव में विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में...

श्यामलाल जोकचंद्र-  मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र  का तीखा हमला

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र का तीखा हमला

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने कहा कि “कलेक्टर साहिबा किसानों की पीड़ा को भ्रामक बता रही हैं, यह सीधा किसान का अपमान है, सरकार बीमा और ...

श्यामलाल जोकचंद्र- सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के निधन पर जताया दुःख

श्यामलाल जोकचंद्र- सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के निधन पर जताया दुःख

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने शोक जताते हुए बताया कि प्रिय मित्र कुकडेश्वर थाने में पदस्थ सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के दुखद ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy