Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद - रिश्वतखोर नारकोटिक्स अधिकारी का नार्को टेस्ट कराने की मांग, जोकचन्द्र ने लिखा पत्र

  • By
  • Shyamlal jokchand
  • July-20-2021
किसानों से रिश्वत की राशि ले जाते हुए गिरफ्तार हुए नीमच के नारकोटिक्स अधिकारी का नार्को टेस्ट कराने व मामले की सीबीआई जांच की मांग मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में की ताकि पर्दे के पीछे छुपे सफेदपोशों के नाम भी उजागर हो सके। जोकचन्द्र ने बताया कि दो दिन पूर्व राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की टीम ने नीमच अफीम फेक्ट्री के महाप्रबंधक शशांक यादव से मिठाई डिब्बे में 16 लाख 32 हजार रुपए पकड़े। यह अधिकारी मंदसौर-नीचम-चित्तोड़गढ़-गाजीपुर जिले में किसानों से कई वर्षों से अवैध वसूली करवा रहा था, लेकिन अफीम का लाईसेंस निरस्त न हो इस डर से किसान अधिकारी के दलालों द्वारा ली जाने वाली रिश्वत की शिकायत नही करता है।

जबसे अफीम गाढ़ता का नियम लागू हुआ तब से ही यह भ्रष्टाचार निरंतर जारी है। मीडिया रिपोर्ट में ही खुलासा हुआ है कि यह अधिकारी अफीम गाढ़ता को लेकर लेब के दो दलालों के मार्फत एक किसान से 50 से 80 हजार रुपए वसूलता था। छह हजार से अधिक किसानों से 30 से 36 करोड़ रुपए एडवांस वसूल कर चुका है और 40 हजार किसानों की जांच होना बाकी है। इससे साफ है कि इन चालीस हजार किसानों से भी वसूली होनी थी और अगर इन चालीस हजार किसानों से वसूली होती तो रिश्वत का आंकड़ा 3 हजार करोड़ से अधिक होता।

जोकचन्द्र ने बताया एक वर्ष में अगर गाढ़ता के नाम पर तीन हजार करोड़ रुपए की रिश्वत ली जा रही है तो हर वर्ष कितनी रिश्वत ली जा रही है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है? जोकचन्द्र ने बताया मोदी सरकार बनने के बाद ही सन् 2016-2017 में अफीम गाढ़ता को लेकर कानून बनाया। इससे अधिकारियों को भ्रष्टाचार करने का और नया रास्ता मिल गया। वर्तमान में गाढ़ता के अलावा अफीम फसल खराब होने पर, रोटावेटर चलाने के नाम पर, अफीम पट्टे बहाल करने के नाम पर, पुराने कटे हुए पट्टों को बहाल करने, मिलावट, घटिया, वाटरमिक्स पट्टों को बहाल करने, अफीम के जल्दी तौल के नाम पर, मार्फिन की कमी होने, तौल में कम, ज्यादा होने आदि मामलों में भारी रिश्वत ली जाती है।

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हजारों करोड़ का घोटाला मंदसौर-नीमच जिले में उजागर हुआ है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसकी जांच की मांग तक नही की। जोकचन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र भेजकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने व पकड़े गए अधिकारी का नार्को टेस्ट करने की मांग की ताकि अभी तक आरोपी रिश्वत लेकर कहां-कहां दे रहा था, उनके नाम भी उजागर हो सके। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। जोकचन्द्र ने यह भी मांग की कि जिन-जिन किसानों से यह रिश्वत ली है, उन्हें वापस रुपए लौटाए जाए, साथ ही अफीम गाढ़ता की अनिवार्यता भी समाप्त की जाए। जोकचन्द्र ने यह भी बताया कि अफीम किसानों की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किए, लेकिन भ्रष्टाचार को जारी रखने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों की एक भी मांग मंजूर नही की।

डोडाचूरा के नाम पर भी हो रही लूट :


जोकचन्द्र ने बताया कि डोडाचूरा के नाम पर भी किसानों को पुलिस फर्जी प्रकरणों में फसाकर पुलिस लूट रही है। जबकि डोडाचूरा में मार्फिन मात्रा 00.2 प्रतिशत से भी कम रहती है। लेकिन वसूली का जरिया चालू रहे, इसलिए भाजपा सरकार ने डोडाचूरा को आबकारी एक्ट से हटाकर एनडीपीएस एक्ट में डाल दिया। पहले तो सरकार डोडाचूरा खरीदने को लेकर ठेका देती थी, लेकिन अब ठेका भी समाप्त कर दिया और 2012 के बाद से ही डोडाचूरा किसानों के घरों में पड़ा-पड़ा नष्ट हो गया है। पुलिस खुद मुखबिर भेजकर किसानों को फसाने की साजिश रच रही है। सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि मार्फिन के आधार पर सजा दी जाए। लेकिन डोडाचूरा में मार्फिन ही नही है फिर भी फर्जी एनडीपीएस एक्ट के मामले बनाए जाकर हजारों बेगुगाह किसानों को जेलों में बंद कर रखा है। जोकचन्द्र यह भी मांग की कि डोडाचूरा को भी एनडीपीएस एक्ट से बाहर किया जाए।



-किसानों से रिश्वत की राशि ले जाते हुए गिरफ्तार हुए नीमच के नारकोटिक्स अधिकारी का नार्को टेस्ट कराने
-किसानों से रिश्वत की राशि ले जाते हुए गिरफ्तार हुए नीमच के नारकोटिक्स अधिकारी का नार्को टेस्ट कराने

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र-  किसान दिवस पर  सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- किसान दिवस पर सभी अन्नदाताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

किसान दिवस के अवसर पर श्यामलाल जी ने देश और प्रदेश के सभी किसानों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसान हमारे समाज ...

श्यामलाल  जोकचंद्र-   प्रकृति घटिया के जज बनने पर  भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रकृति घटिया के जज बनने पर भारतीय संविधान भेंट कर दी शुभकामनाएं

हमारे पारिवारिक मित्र सुनील जी घटिया की सुपुत्री प्रकृति घटिया के न्यायाधीश (जज) बनने पर परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस महत्व...

श्यामलाल जोकचंद्र-  कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

श्यामलाल जोकचंद्र- कलयुगी दुशासन पर कड़े शब्दों में व्यक्त की प्रतिक्रिया

समाज में बढ़ती अनैतिकता और अन्यायपूर्ण प्रवृत्तियों को लेकर श्यामलाल जी ने “कलयुगी दुशासन” जैसे आचरण पर कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया व्य...

श्यामलाल जोकचंद्र-   मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

श्यामलाल जोकचंद्र- मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुँच कर बधाई व शुभकामनाएं दी

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत कर श्यामलाल जी ने नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्ह...

श्यामलाल जोकचंद्र-   प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई  एवं शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत को जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

आज हमारे कार्यालय में प्रिय मित्र राघव सिंह शक्तावत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्यामलाल जी ने उन्हें जन्मदिन की हार्...

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

श्यामलाल जोकचंद्र - बिजली विभाग की लापरवाही से मज़दूर की मौत, 16 लाख मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

फोटो- 27 नवम्बर-पिप-1,2,3,4,5केप्शन-विरोध स्वरुप प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्यकरंट लगने से झुलसे मज़दूर की 10 दिन बाद मौत, किसान नेता जोकचन...

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

श्यामलाल जोकचन्द्र - नीमच नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय का घेराव: फर्जी डोडाचूरा प्रकरण के विरोध में जन आंदोलन

नीमच जिले में नारकोटिक्स विभाग द्वारा दर्ज किए गए एक कथित फर्जी डोडाचूरा प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर असंतोष देखने को मिला। पिपलिया ...

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

श्यामलाल जोकचन्द्र - मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत

मंदसौर में कुमावत समाज के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण धरने के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों न...

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

श्यामलाल जोकचन्द्र - गांधी विचार मंच के कार्यक्रम में गांधी विचारकों को संबोधित करने का अवसर

गांधी विचार मंच के तत्वावधान में पिपलिया मंडी की गीतांजलि वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिलेभर से आए गांधी विचारकों, समाजसेवियो...

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

श्यामलाल जोकचन्द्र- मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में हुए शामिल

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने बताया कि आज मल्हारगढ़ विधानसभा के गुर्जर बरडिया गांव में विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां अम्बे की आरती में...

श्यामलाल जोकचंद्र-  मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र  का तीखा हमला

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर कलेक्टर की पोस्ट पर किसान नेता का फूटा गुस्सा, जोकचन्द्र का तीखा हमला

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने कहा कि “कलेक्टर साहिबा किसानों की पीड़ा को भ्रामक बता रही हैं, यह सीधा किसान का अपमान है, सरकार बीमा और ...

श्यामलाल जोकचंद्र- सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के निधन पर जताया दुःख

श्यामलाल जोकचंद्र- सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के निधन पर जताया दुःख

किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र जी ने शोक जताते हुए बताया कि प्रिय मित्र कुकडेश्वर थाने में पदस्थ सब स्पेक्टर श्री मोहन सिंह जी चौहान के दुखद ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy