श्यामलाल जोकचंद - सकलडीहा विधानसभा, चंदौली में कॉंग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा, उमड़ा जनसैलाब
- By
- Shyamlal jokchand
- March-03-2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा में अंतिम चरण के चुनावों के लिए सकलडीहा विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के पक्ष में गुरुवार को कॉंग्रेस राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा सकलडीहा पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने पहुंची। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार, सूबे की योगी सरकार और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता लोगों के मुद्दों पर चर्चा करने से बचते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की सत्ता में किसानों, महिलाओं, छात्रों, युवकों, मजदूरों सभी के साथ अन्याय हुआ है और आवाज उठाने वालों के खिलाफ तानाशाही की गई है। जनसभा के दौरान सकलडीहा विधानसभा से कॉंग्रेस प्रभारी श्यामलाल जोकचंद के साथ साथ बड़ी संख्या में कॉंग्रेसगण सम्मिलित रहे।
सभा के माध्यम से प्रियंका गांधी जी ने भरोसा दिलाया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा, महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे, पुलिस भर्ती में 25 फीसदी महिलाओं को मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस समय महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और पुलिस व प्रशासन जनता को न्याय दिलाने के स्थान पर अपराधियों की मदद करते हैं। कॉंग्रेस आएगी तो बदलाव भी आएगा। प्रियंका गांधी जी ने सकलडीहा विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के पक्ष में जनता से भारी मतदान की अपील करते हुए कहा कि इस बार आप सभी से मिल रहा अपार जनसमर्थन ही वास्तव में परिवर्तन दिखा रहा है और विजयी होकर नई राजनीति के संकल्प के साथ कॉंग्रेस प्रदेश का विकास करेगी।