ग्राम काचरिया चंद्रावत में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में सीआरपीएफ में चयनित युवा आकाश श्यामलाल लकुम का अभिनंदन किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयनित होने के बाद अपने गृह क्षेत्र में उनके प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों और परिजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल जोकचंद्र जी समारोह में उपस्थित रहे और आकाश को पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आकाश की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे आने और अनुशासन, परिश्रम तथा समर्पण को जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया।
श्यामलाल जोकचंद्र जी ने आकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सीआरपीएफ जैसी प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बल में चयन से परिवार और समाज का मान बढ़ा है। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, युवा साथी एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।