श्यामलाल जोकचंद - सेसड़ी गांव में बंजारा समाज का ट्रैक्टर पलटा, कुशलक्षेम जानने श्यामलाल जोकचंद पहुंचे अस्पताल
- By
- Shyamlal jokchand
- April-05-2023
मल्हारगढ विधानसभा के सेसडी गांव में एक हादसा सामने आया, जहां बंजारा समाज का एक टैक्टर पलट जाने से उससमें बैठे लोग घायल हो गए। दरअसल सेसड़ी गांव के बंजारा समाज का एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें बैठे लोगों को काफी चोटें आई। घायलों को तुरंत नीमच अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कॉंग्रेस कमेटी से महामंत्री श्यामलाल जोकचंद तत्काल नीमच जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान श्यामलाल जी ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि वह स्थानीय जनता के साथ हर सुख-दुख में खड़े है। उन्होंने कहा कि यह हादसा दुखद है और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।