श्यामलाल जोकचंद - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला, इस्तीफा दें सीएम शिवराज
- By
- Shyamlal jokchand
- July-12-2021
मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री श्यामलाल जोकचंद ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पुलिस द्वारा हमला करना व बदतमीजी करना लोकतंत्र की हत्या के समान बताया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का असंवैधानिक कार्य कर रही है। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्यामलाल जोकचंद ने जानकारी दी कि भोपाल में थाने का घेराव करने के लिए जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गए तो पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज करते हुए वाटरकेन का इस्तेमाल किया। साथ ही डीएसपी ने उन पर लट्ठ से हमला करने की कोशिश भी की। जबकी प्रोटोकॉल के तहत पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा मुहैया कराती है। ऐसे में उन पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है।