Shyamlal jokchand
  • Home
  • About Us
    • Know Shyamlal Jokchand
    • Vision & Mission
    • Journey So Far
  • Latest News
  • Meet Shyamlal Jokchand
    • Biography
    • Political Journey
  • Malhargarh Constituency
    • About Malhargarh Constituency
    • Problems in Malhargarh Constituency
  • Keep In Touch
  • Public Grievance

श्यामलाल जोकचंद्र-विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस आओ पर्यावरण बचाए, पृथ्वी के भविष्य को समृद्ध बनाएं

धरती पर जीवन के लिए सबसे अहम है पर्यावरण, यानि जल, थल, वायु, अग्नि, आकाश इन पंचतत्वों के संयोजन से बना एक ऐसा आवरण जो धरती को जीवन के योग्य बनाता है. मनुष्य और जीवन जंतुओं को भोजन, जल, प्राणवायु, आवश्यक तापमान यह सभी पर्यावरण के कारण ही उपलब्ध हो पाता है. इसी पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने के उद्देश्य से वर्ष 1972 में प्रथम बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 119 देशों की भागीदारी हुयी और पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत मान्य करते हुए पर्यावरण को बचाने की वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की गयी. 

स्टॉकहोम (स्वीडन) में हुए इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी और प्रति वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके समस्त विश्व के नागरिकों को प्रदूषण की समस्या के बारे में बताया गया. सर्वसम्मति से 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक-राजनीतिक रूप से पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जन चेतना को जागृत करना रहा. 

पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में पहला कदम उठाते हुए भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने भी पर्यावरण की बदलती परिस्थितियों और विश्व पर पड़ने याले उसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में व्याख्यान दिया था तभी से भारत में भी हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का सिलसिला  जारी है. 

आज कोरोना काल में लगभग सभी देश लॉक डाउन के दौर से गुजर रहे हैं और इस दौरान देखा गया है कि जैसे ही मानव जाति ने खुद को घरों में बंद रखना शुरू किया, प्रकृति में सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो गए. गंगा-यमुना, गोमती जैसी प्रमुख नदियां आंशिक रूप से स्वच्छ हुयी, महानगरों में वायु प्रदूषण का ग्राफ गिर गया, वन्य जीवन स्वच्छंद होकर सड़कों पर घूमते दिखाई देने लगे और प्रदूषण की दीवारों के पीछे छिप चुकी पर्वत श्रृंखलाएं लोगों को अपने घरों से दिखाई देने लगी. यह परिवर्तन हालांकि अस्थायी है क्योंकि जैसे ही लॉक डाउन समाप्त होगा, मानवीय गतिविधियों का दौर शुरू होगा..हालात फिर वही हो जायेंगे. 

लेकिन विचारणीय यह है कि जो प्रकृति हमें जल, थल, वायु सब कुछ बिना किसी खर्चे के दे रही है, उसके प्रति हम इतने बेपरवाह क्यों बने हुए हैं? क्यों हम अपने  जंगलों को समाप्त करने पर तुले हैं? क्यों हम अपनी नदियों को नाला बना रहे हैं और क्यों इतना जहर हमने हवाओं में घोल दिया है कि लाइलाज बीमारियों को हमारे घरों में आने की जगह मिल गयी? 

इन सब सवालों का बड़ा ही सरल सा उत्तर है और वह हमारा "लोभ, हमारी विलासिता और प्रयास नहीं करने की हमारी प्रवृति". यकीन मानिये जिस दिन मनुष्य ठान लेगा कि पर्यावरण को बचाना है, प्रकृति से परिवार के समान ही प्रेम करना है..उस दिन कोई भी नदी मैली नहीं होगी, जल दोहन रुक जायेगा, जंगल बने रहेंगे और पर्यावरण मुस्कुराएगा. आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.    

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल	  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

श्यामलाल जोकचंद्र-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

श्यामलाल जोकचंद्र- भुवानी सिंह डांगी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- भुवानी सिंह डांगी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

डांगी समाज के जिला अध्यक्ष भुवानी सिंह डांगी (लच्छा खेड़ी) को जन्मदिन के अवसर पर श्यामलाल जोकचंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई और...

श्यामलाल जोकचंद्र- सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान मार्ग विवाद पर दिया  ज्ञापन

श्यामलाल जोकचंद्र- सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान मार्ग विवाद पर दिया ज्ञापन

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमलिया क़ाज़ी में कब्रिस्तान से जुड़े एक विवादित प्रकरण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने आपत्ति दर्ज...

श्यामलाल जोकचंद्र - अनिल पोरवाल जी को जन्मदिवस की  दी शुभकामनाएँ

श्यामलाल जोकचंद्र - अनिल पोरवाल जी को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएँ

मल्हारगढ़ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय जनसेवक अनिल जी पोरवाल को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर ...

श्यामलाल जोकचंद्र - सीआरपीएफ में चयन पर आकाश लकुम का सम्मान कर दी  शुभकामनाएँ

श्यामलाल जोकचंद्र - सीआरपीएफ में चयन पर आकाश लकुम का सम्मान कर दी शुभकामनाएँ

ग्राम काचरिया चंद्रावत में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में सीआरपीएफ में चयनित युवा आकाश श्यामलाल लकुम का अभिनंदन किया गया। केंद्रीय रिजर...

श्यामलाल जोकचंद्र- शहीद कंचनबाई के बलिदान पर प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ किसान नेता  का आक्रोश

श्यामलाल जोकचंद्र- शहीद कंचनबाई के बलिदान पर प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ किसान नेता का आक्रोश

गांव रानपुर में आंगनवाड़ी की घटना में 20 मासूम बच्चों की जान बचाते हुए शहीद हुई स्वर्गीय कंचनबाई मेघवाल के बलिदान को लेकर क्षेत्र में आक्रोश...

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर में संत रविदास जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई गई  की सहभागिता

श्यामलाल जोकचंद्र- मंदसौर में संत रविदास जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई गई की सहभागिता

आज मंदसौर जिला मुख्यालय पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में ऐतिहासिक रूप से मनाई गई। कार्यक्र...

श्यामलाल जोकचंद्र - कुकडेश्वर (मनासा) में संत रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता , सभा को किया संबोधित

श्यामलाल जोकचंद्र - कुकडेश्वर (मनासा) में संत रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता , सभा को किया संबोधित

संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव समिति, कुकडेश्वर (मनासा) द्वारा आयोजित जयंती समारोह में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की गई। इस अवसर पर श्यामलाल जोकचं...

श्यामलाल जोकचंद्र - दलौदा में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में की सहभागिता

श्यामलाल जोकचंद्र - दलौदा में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में की सहभागिता

रविदास जन्मोत्सव समिति, दलौदा द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की गई। इ...

श्यामलाल जोकचंद्र- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

श्यामलाल जोकचंद्र- गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्यामलाल जोकचंद्र जी की उपस्थिति में क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान और...

श्यामलाल जोकचंद्र- काचरिया चंद्रावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

श्यामलाल जोकचंद्र- काचरिया चंद्रावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती काचरिया चंद्रावत में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई ग...

श्यामलाल जोकचंद्र- राजगढ़ में अन्याय-अत्याचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

श्यामलाल जोकचंद्र- राजगढ़ में अन्याय-अत्याचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

राजगढ़ जिले में गरीब, मजदूर, शोषित एवं पीड़ित परिवारों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के विरोध में आज व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। सामाज...

श्यामलाल जोकचंद्र-  सरफराज जी मेव एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

श्यामलाल जोकचंद्र- सरफराज जी मेव एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

आज श्यामलाल जोकचंद जी के कार्यालय पर आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रिय मित्र सरफराज जी मेव, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पिपलिया मंडी, ...

अधिक जानें...

श्यामलाल जोकचंद्र के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले मध्य प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे श्यामलाल जोकचंद्र अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Shyamlal jokchand Terms  Privacy